देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा की मेहनत रंग लाई है। महासभा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा को भाजपा चिड़ावा मंडल उपाध्यक्ष तथा जिला उपाध्यक्ष मुकेश जलिंदरा को भाजपा चिड़ावा मंडल कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
कुम्हार, कुमावत एवं जाप्ती समाज के दो कर्मठ युवाओं को भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समाज में खुशी का माहौल है। महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि यह नियुक्तियां समाज के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी, भाजपा प्रत्याशी राजेश दहिया, भाजपा जिला मंत्री विनोद कुमावत एवं चिड़ावा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर का आभार व्यक्त किया गया।
महासभा जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने इसे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us