बंद फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:पुलिस और दमकल कर्मचारी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे,1 घंटे में पाया काबू
बंद फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:पुलिस और दमकल कर्मचारी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे,1 घंटे में पाया काबू
फतेहपुर : सीकर के फतेहपुर कस्बे के छतरिया बस स्टैंड के पास रॉयल रेजीडेंसी में एक बंद फ्लैट में आज आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जिस फ्लैट में आग लगी थी वह फ्लैट बंद होने के कारण दमकलकर्मियों और पुलिसकर्मियों को अंदर प्रवेश करने में काफी कठिनाई हुई।
इसके बाद टीम ने खिड़की के कांच के शीशे तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फ्लैट बंद होने के कारण अंदर काफी धुंआ था जिसके चलते बचाव कार्य टीम के लिए अंदर घुसना काफी कठिन था लेकिन टीम ने साहस दिखाते हुए खिड़की तोड़कर धुएं को बाहर निकाला और अंदर घुसकर राहत कार्य शुरू किया।
पुलिस के जवान और दमकलकर्मियों की करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बचाव राहत कार्य में जहां फतेहपुर कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार खुद फ्लैट के अंदर घुसे, कांस्टेबल सतपाल सिंह और नरेश कुमार भी इनके साथ थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
फतेहपुर कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि आज छतरिया बस स्टैंड के पास रॉयल रेजिडेंसी के एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस रेजीडेंसी में आग लगी थी उस रेजीडेंसी में फ्लैट्स के अलावा बैंक सहित अन्य दुकानें और शोरूम भी है। जिसके चलते लोगों का आवागमन भी काफी रहता है।
सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे और अग्निशमन की टीम को मौके पर बुलाया। फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों की टीम के माध्यम से आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि सामने नहीं आई है। हालांकि फ्लैट में रखा सामान पूरी तरह से जल चुका है। उन्होंने बताया कि फ्लैट में आगजनी काफी होने से बचाव कार्य टीम के लिए अंदर घुसना काफी कठिन रहा लेकिन टीम ने फ्लैट की खिड़की के कांच तोड़कर अंदर घुसे और आग पर काबू पाया है। फिलहाल आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2207236


