देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
सीकर : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकारों को लेकर सीकर में साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस एवं गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली को पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शालिनी गोयल और बाल अधिकारिता विभाग की अधिकारी गार्गी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। इस दौरान लोगों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य से जोड़ने का संदेश दिया गया।
एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि बच्चों से श्रम करवाना कानूनन अपराध है। बच्चों को शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
रैली समन्वयक अभिषेक बगड़िया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाना और हर बच्चे को शिक्षा व सुरक्षित बचपन का अधिकार दिलाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us