RIPS-2024 से चूरू की सुगम एग्रो इंडस्ट्रीज को मिला सहारा, बढ़ी उत्पादन क्षमता और रोजगार के अवसर
RIPS-2024 से चूरू की सुगम एग्रो इंडस्ट्रीज को मिला सहारा, बढ़ी उत्पादन क्षमता और रोजगार के अवसर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 (RIPS) से चूरू रीको औद्योगिक क्षेत्र की सुगम एग्रो इंडस्ट्रीज को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीतियों से उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। सुगम एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर नवनीत बुडानिया ने बताया कि उनकी इकाई में उच्च गुणवत्ता वाले हर्बल उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। RIPS-2024 के तहत उद्योग को विभिन्न प्रोत्साहन लाभों के लिए पात्रता प्रमाण-पत्र जारी किया गया है।
योजना के तहत इकाई को 10 वर्षों तक एसजीएसटी में 75 प्रतिशत निवेश अनुदान, 7 वर्षों तक बिजली ड्यूटी में 100 प्रतिशत छूट, ब्याज अनुदान तथा अधिकतम 1.50 करोड़ रुपए तक पूंजी अनुदान का लाभ मिलेगा।
नवनीत बुडानिया ने बताया कि इन सुविधाओं से उद्योग की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उत्पादन विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। उन्होंने राज्य सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे नए उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2207290


