नीमकाथाना में शहरी सेवा शिविर अभियान शुरू:ADM ने नगरपालिका में किया निरीक्षण, 15 जुलाई तक चलेगा शिविर
नीमकाथाना में शहरी सेवा शिविर अभियान शुरू:ADM ने नगरपालिका में किया निरीक्षण, 15 जुलाई तक चलेगा शिविर
नीमकाथाना : नीमकाथाना में राज्य सरकार के निर्देश पर शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। यह महाअभियान 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। अभियान के तहत पट्टे जारी करने, सफाई व्यवस्था, पेंशन संबंधी मामले, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सहित विभिन्न विभागों के कार्य एक ही छत के नीचे निपटाए जाएंगे।
शिविर में भूमि और पट्टा संबंधी कार्य जैसे स्टेट ग्रांट एक्ट, 69-ए, कृषि भूमि के लंबित पट्टों का निस्तारण, नामान्तरण, भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, उपविभाजन व पुनर्गठन, लीज मुक्ति प्रमाण-पत्र और भवन निर्माण स्वीकृति दी जाएगी। बुनियादी ढांचे और सफाई से जुड़े कार्यों में वार्डों व सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व नई लाइटें लगाना, सड़कों का पेच वर्क व मरम्मत, तथा नालियों व मैनहोल्स की मरम्मत शामिल है। साथ ही जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, ट्रेड लाइसेंस और फायर एनओसी (Fire NOC) जैसे प्रमाण-पत्र और लाइसेंस भी जारी किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2207236


