[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांप को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचे लोग:फोगां गांव में नरेगा मजदूर को डंसा था, युवक की हालत गंभीर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सांप को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचे लोग:फोगां गांव में नरेगा मजदूर को डंसा था, युवक की हालत गंभीर

सांप को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचे लोग:फोगां गांव में नरेगा मजदूर को डंसा था, युवक की हालत गंभीर

सरदारशहर : चूरू जिले में सरदारशहर तहसील के फोगां गांव में नरेगा कार्य के दौरान एक मजदूर को जहरीले सांप ने डंस लिया। 40 वर्षीय काशीराम नड़िया जोहड़ के पायतन की खुदाई कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। सांप के डंसने से मजदूर की हालत गंभीर हो गई।

शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के बाद काशीराम की तबीयत बिगड़ने लगी और वे अचेत होने लगे। उनके साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत उन्हें संभाला और एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।

साथी मजदूर सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायल मजदूर का इलाज शुरू किया। प्रारंभिक जांच और ब्लड टेस्ट में सांप के जहरीले होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल, 40 वर्षीय काशीराम का डीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles