[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में पेयजल संकट से महिलाएं परेशान:जलदाय विभाग के गेट बंद कर किया प्रदर्शन, तहसील मुख्यालय पर धरने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में पेयजल संकट से महिलाएं परेशान:जलदाय विभाग के गेट बंद कर किया प्रदर्शन, तहसील मुख्यालय पर धरने की चेतावनी

सादुलपुर में पेयजल संकट से महिलाएं परेशान:जलदाय विभाग के गेट बंद कर किया प्रदर्शन, तहसील मुख्यालय पर धरने की चेतावनी

सादुलपुर : सादुलपुर के ददरेवा ग्राम पंचायत में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने जलदाय विभाग का मुख्य गेट बंद कर दिया और अंदर बैठकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वे लंबे समय से पर्याप्त पानी की आपूर्ति न होने और शिकायतों के बावजूद समाधान न मिलने से नाराज थीं।

15 दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित

ग्रामीण परमोद पुनिया ने बताया-गांव में पिछले करीब 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। गांव में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन उत्तर दिशा की बाहरी बस्तियों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

महिला सुनीता देवी ने बताया कि सपेरा बस्ती में 50 घरों के बीच केवल एक नल है, जिसमें भी पिछले दो महीने से पानी नहीं आया है। यह स्थिति गांव में पानी की गंभीर कमी को दर्शाती है।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं होती, तब तक वे तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी हर नागरिक का मूल अधिकार है और इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।

ये रहे मौजूद

मामले को लेकर दोपहर 12 बजे तक जलदाय विभाग का कोई कर्मचारी या ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान परमोद पुनिया, सुनीता, सुशीला, कलावती, फूला देवी, बनास्पति, चुना देवी, अग्रेज नाथ, जयसिंग, विनोद नाथ और श्याम नाथ गुलशन नाथ सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles