[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसजेईडी छात्रावासों के संचालन को लेकर बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसजेईडी छात्रावासों के संचालन को लेकर बैठक आयोजित

एसजेईडी छात्रावासों के संचालन को लेकर बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक सत्येन्द्र पाल वीर ने गुरुवार को जिला कार्यालय में छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लेकर छात्रावासों के संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक में नए शैक्षणिक सत्र से पूर्व छात्रावासों की मरम्मत, मानसून पूर्व तैयारियां, साफ-सफाई तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही छात्रावासों में शत-प्रतिशत प्रवेश, विद्यार्थियों को विभागीय सुविधाओं का लाभ, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता तथा समय-समय पर शैक्षणिक एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया गया।

उपनिदेशक ने छात्रावासों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधीक्षकों को दिए। बैठक में परिवीक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, योजना प्रभारी लाखन सिंह बीका सहित जिले के सभी छात्रावास अधीक्षक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles