सरकारी अस्पताल रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज, नगर पालिका ने जारी किए नोटिस
जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी के निर्देश पर सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : सरकारी अस्पताल रोड स्थित सार्वजनिक भूमि एवं आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। जिला कलेक्टर डीडवाना-कुचामन एवं उपखंड अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका मंडल लाडनूं ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वाहन चालक टैक्सी यूनियन लाडनूं ने 22 अप्रैल 2026 को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर यूनियन ने 30 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्टर को शिकायत भेजी। इसके बाद जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी एवं नगर पालिका को आवश्यक कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा सीसी सड़क निर्माण के संबंध में पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में नगर पालिका मंडल लाडनूं ने 8 जून 2026 को संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए। बताया गया कि कुछ लोगों ने नोटिस लेने से इनकार करते हुए पालिका कर्मचारियों के साथ असहयोगात्मक व्यवहार भी किया।
मंगलवार को नगर पालिका अधिकारियों ने एक बार फिर मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी। मौके पर मौजूद टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक भूमि एवं आम रास्तों पर अतिक्रमण के कारण आमजन और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस सहयोग के साथ प्रभावी अभियान चलाकर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2204657


