[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीकर में गर्भवती महिलाओं को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीकर में गर्भवती महिलाओं को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

जिले के मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ विशेष आयोजन

सीकर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के गौरवपूर्ण 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को जिले के सभी राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं।

मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में पहुंची गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सा अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, पोषण, आयरन-फोलिक एसिड सेवन, टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी।

सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि विशेष पीएमएसएमए दिवस पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श दिया। इस दौरान हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, तापमान, भ्रूण की धड़कन एवं प्रसव संबंधी जटिलताओं की जांच की गई।

पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को उनकी गर्भावस्था की स्थिति के अनुसार सोनोग्राफी के लिए ‘मां वाउचर योजना’ के तहत कूपन भी उपलब्ध करवाए गए, जिससे वे अधिकृत निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर निःशुल्क जांच करवा सकें।

Related Articles