[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 2 सरकारी कर्मचारियों पर FIR:कॉल पर कहा था- मंत्री का OSD बोल रहा हूं, 20 लाख मांगे; डोटासरा बोले- इस्तीफा दीजिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 2 सरकारी कर्मचारियों पर FIR:कॉल पर कहा था- मंत्री का OSD बोल रहा हूं, 20 लाख मांगे; डोटासरा बोले- इस्तीफा दीजिए

सीकर में 2 सरकारी कर्मचारियों पर FIR:कॉल पर कहा था- मंत्री का OSD बोल रहा हूं, 20 लाख मांगे; डोटासरा बोले- इस्तीफा दीजिए

सीकर : कृषि विभाग के कर्मचारी रजनीश और संदीप के खिलाफ सीकर के सदर पुलिस थाने में जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल, 4 जून को दोनों सीकर में इनपुट जुटाने के लिए आए थे, लेकिन बीज स्टोर संचालक ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, दूसरी ओर से संदीप भी 5 जून को उस बीज स्टोर संचालक और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करवा चुका है।

5 जून को सदर पुलिस थाने में ‘विकास सीड्स’ के रामलाल ने शिकायत दी थी। शिकायत पर 9 जून को रात 11 बजे मामला दर्ज हुआ है। शिकायत में रामलाल ने बताया- मेरे बेटे विकास की गोकुलपुरा तिराहे पर ‘विकास सीड्स’ नाम से दुकान है। 2 जून को सुमित कुमार नाम के व्यक्ति ने बेटे को कॉल करके कहा- मैं मंत्री जी का ओएसडी (OSD) बोल रहा हूं। मंत्री जी ने आपके नाम पर 20 लाख रुपए मांगे हैं।

वही, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से इस्तीफा की मांग की है। डोटासरा ने X पर लिखा- किरोड़ी लाल मीणा अब कृषि मंत्री के पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। अब सफाइयों का नहीं, बल्कि जवाबदेही का समय है।

रामलाल ने आगे बताया- 3 जून की रात 9 बजे विकास के पास दोबारा कॉल आया और कहा गया कि मंत्री जी ने पैसे मांगे हैं। इस पर बेटे ने कहा कि आप सुबह पापा से बात कर लेना। इसके बाद 4 जून को विकास को कॉल करके सांवली सर्किल के पास ‘होटल झंकार’ पर बुलाया गया।

मुझे फर्जी ओएसडी लगा, आईडी भी नहीं दिखा पाया

रामलाल ने बताया- जब मैंने वहां जाकर बात की, तो वह मुझे फर्जी ओएसडी लगा। जब मैंने उससे उसकी आईडी दिखाने को कहा, तो वह नहीं दिखा पाया। तब मुझे यकीन हो गया कि यह ओएसडी नहीं है, बल्कि मंत्री जी के नाम पर उगाही कर रहा है। जब मैंने ने उन्हें पकड़ना चाहा, तो वहां 2 की जगह 3 आदमी निकले। उनमें से एक व्यक्ति मौके से भाग गया, जबकि संदीप और रजनीश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

डोटासरा ने कृषि मंत्री पर साधा निशाना, इस्तीफे की मांग

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी, इस्तीफा दीजिए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीकर में डिकॉय टीम के सदस्यों (संदीप और रजनीश) के खिलाफ दर्ज मुकदमे की कॉपी और ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) द्वारा दर्ज एफआईआर की कॉपी पोस्ट की है।

डोटासरा ने अपनी पोस्ट में लिखा- अब क्या बचा है, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी? इस्तीफा दीजिए। सीकर में संदीप पर आपके नाम से लाखों की उगाही करने का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा लेकिन आपने उसे बचाने की कोशिश की। अब संदीप का नाम एसीबी की जांच में भी सामने आ चुका है।

आपके करीबी और राजस्थान राज्य बीज निगम के पूर्व डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई की कथित बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग में साफ कहा जा रहा है कि ‘संदीप वाले लफड़े से सारा मामला उजागर हो गया, गंगानगर वाला पेमेंट मंत्री जी को कुछ नहीं आया।

मंत्री जी संदीप के बचाव में क्यों उतरे?

डोटासरा ने लिखा- मीडिया के सामने आप संदीप और रजनीश की पीठ थपथपा रहे थे, क्या यह संदीप इस पूरे उगाही तंत्र का एक और सबसे अहम किरदार है? सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीकर में उगाही के आरोपी संदीप के पकड़े जाने और मामला दर्ज होने के बाद भी मंत्री जी उसके बचाव में क्यों उतरे?

खुद मंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि ‘सीकर में हमारी टीम ने पूरी निष्ठा से कार्य किया है। आज उसी संदीप का नाम करोड़ों रुपए के रिश्वत कांड की जांच में सामने आ रहा है। मंत्री जी के इशारे पर संदीप को छुड़ाने वाले जुगल किशोर स्वयं जेल पहुंच चुके हैं।

अब सफाइयों का नहीं, जवाबदेही का समय है

डोटासरा ने अंत में लिखा- पहले छापेमारी, फिर सेटिंग, उगाही, FIR, गिरफ्तारियां और अब कॉल रिकॉर्डिंग से सब कुछ स्पष्ट हो चुका है। किरोड़ी लाल मीणा अब कृषि मंत्री के पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। अब सफाइयों का नहीं, बल्कि जवाबदेही का समय है। अगर जरा सी भी नैतिकता बची है, तो तत्काल इस्तीफा दीजिए, नहीं तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।

डोटासरा ने शेयर कीं ये 2 FIR

Related Articles