राजकीय आयुर्वेद औषधालय गोरीर में योग दिवस तैयारियों पर हुई बैठक
राजकीय आयुर्वेद औषधालय गोरीर में योग दिवस तैयारियों पर हुई बैठक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : राजकीय आयुर्वेद औषधालय, गोरीर में मंगलवार को नव नियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा के पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। तथा आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस के आयोजन की रूपरेखा, जनभागीदारी बढ़ाने, योग जागरूकता अभियान चलाने तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर आयुर्वेद नर्सिंग ऑफिसर कंवर सिंह, ए एन एम अंजू, योगा ट्रेनर अभिमन्यु शर्मा, अनीता कुमारी, आशा पूजा, लक्ष्मी, सीता, राजबाला आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2205497


