[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NH-11 सड़क निर्माण के भू-अधिग्रहण पर उचित मुआवजे की मांग:तीन गांवों के किसानों ने सूरजगढ़ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

NH-11 सड़क निर्माण के भू-अधिग्रहण पर उचित मुआवजे की मांग:तीन गांवों के किसानों ने सूरजगढ़ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

NH-11 सड़क निर्माण के भू-अधिग्रहण पर उचित मुआवजे की मांग:तीन गांवों के किसानों ने सूरजगढ़ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सूरजगढ़ : पचेरी से झुंझुनूं तक बनने वाली नेशनल हाईवे-11 के लिए भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग की गई है। इसे लेकर सेही कला, चौहानों की ढाणी और बिगोदना के किसानों ने सूरजगढ़ एसडीएम स्वाति झा को ज्ञापन सौंपा है।

जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया के नेतृत्व में किसानों ने ये ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि नूनिया गोठड़ा, ओजटू, सेही कला, बिगोदना, चौहानों की ढाणी और पिचानवां जैसे गांवों से होकर गुजरने वाली इस सड़क के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में जमीन की डीएलसी (डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी) दरें बाजार भाव से काफी कम हैं।

विशेष रूप से, सेही कला गांव अब चिड़ावा नगरपालिका क्षेत्र में आता है, जिसके कारण यहां जमीन के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। किसानों ने मांग की है कि बाजार भाव के अनुसार भूमि की दरें तय की जाएं और उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए।

इस अवसर पर बुद्धिधर कुलहरिया, ओमप्रकाश ओला, देवीलाल, बजरंग लाल स्वामी, पूर्व सरपंच शीशराम, अशोक शर्मा, सुरेश धांगड़, मातादीन, सज्जन भुकर, बजरंग स्वामी, जगमाल, अजय कुमार, जगदीश, सुरेश कुमार, अनिल, शेर सिंह, होशियार सिंह, दुलिचन्द, राजाराम, प्यारेलाल और भोलाराम सहित कई किसान उपस्थित थे।

Related Articles