[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NEET पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, नवलगढ़ में रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

NEET पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, नवलगढ़ में रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; बोले- पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में, महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ी

नवलगढ़ : नीट परीक्षा पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सोमवार को नवलगढ़ एवं मुकुंदगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन की शुरुआत शहीद स्मारक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलदेव सैनी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश की प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली लगातार सवालों के घेरे में है और पेपर लीक की घटनाएं लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आमजन, किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग रखी। उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष कैलाश चोटिया, जिला महासचिव अदनान खत्री, भजनलाल सैनी, रफीक लंगा, आरिफ चौहान, सुरेंद्र कलवानिया, ओमप्रकाश सांखला, सुरेश मेघवाल, प्रद्युमन शर्मा, समदर पहाड़िला, विकेश रॉयल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष शहजाद चोपदार, पंकज सीगड़, राजवीर सिंह, राजेंद्र रोलन, महेंद्र कुलहरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles