[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ के वार्ड 27 में मिट्टी डालकर नाला बंद:सड़कों पर फैल रहा गंदा पानी, खुलवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ के वार्ड 27 में मिट्टी डालकर नाला बंद:सड़कों पर फैल रहा गंदा पानी, खुलवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नवलगढ़ के वार्ड 27 में मिट्टी डालकर नाला बंद:सड़कों पर फैल रहा गंदा पानी, खुलवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नवलगढ़ : नवलगढ़ के वार्ड 27 में नाला बंद किए जाने के विरोध में सोमवार को वार्डवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नाला तुरंत खुलवाने की मांग की। ये ज्ञापन जाविद बिसायती के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, ये नाला पूरे वार्ड के गंदे पानी की निकासी का मुख्य माध्यम है और सालों से सुचारू रूप से कार्य कर रहा था। पिछले दिनों नाले पर मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया गया, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। इसके परिणामस्वरूप सड़कों पर गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

वार्डवासियों ने प्रशासन से तुरंत नाला खुलवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगरपालिका प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो अन्य नालों को भी बंद किया जा सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की होगी।

Related Articles