[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ.वंशिका निठारवाल ने पाई आर्थिक प्रशासन में 21वीं रैंक:कोटड़ी धायलान में प्रतिभा सम्मान समारोह में किया सम्मानित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

डॉ.वंशिका निठारवाल ने पाई आर्थिक प्रशासन में 21वीं रैंक:कोटड़ी धायलान में प्रतिभा सम्मान समारोह में किया सम्मानित

डॉ.वंशिका निठारवाल ने पाई आर्थिक प्रशासन में 21वीं रैंक:कोटड़ी धायलान में प्रतिभा सम्मान समारोह में किया सम्मानित

रींगस : रींगस की ग्राम पंचायत कोटड़ी धायलान में हाल ही में एक प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इस समारोह में पीरावाली निवासी डॉ. वंशिका निठारवाल को सम्मानित किया गया। डॉ. निठारवाल ने आर्थिक प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन में सहायक आचार्य के पद पर राजस्थान में 21वीं रैंक हासिल की है।

प्रशासक मीरा देवी ने डॉ. वंशिका निठारवाल को फूल-माला, साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रधानाध्यापक झाबर सिंह धायल, सुरेश धायल, एडवोकेट कैलाश धायल, रक्षपाल डीलर, प्रभातराम, महेंद्र जांगिड़, मुकेश ल मीणा, सरदार, गोपाल बाजिया, धूडाराम बाजियां, शंकर रूलानिया, पन्नालाल धायल, महादेव खरबास, महेंद्र बाजिया, सुभाष बाजिया, जगदीश रूलानिया, लक्ष्मी नारायण निठारवाल, बीरबल बाजिया और रोशन बाजिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत कोटड़ी धायलान पिछले छह वर्षों से लगातार ऐसे सम्मान समारोह आयोजित कर प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित करती आ रही है।

Related Articles