सालभर से बंद इमामबाड़े खुले, मातम शुरू
सालभर से बंद इमामबाड़े खुले, मातम शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : शहीदाने कर्बला की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम नजदीक आने के साथ ही सालभर से बंद रहे इमामबाड़े खुल गए हैं। मोहर्रम कमेटी के सदस्यों की ओर से इमामबाड़े की साफ-सफाई की जा रही है और ताजियों की तामीर के लिए आवश्यक सामान लाया जा रहा है। कस्बे के मोहर्रम वाले चौक में अकीदतमंदों की ओर से मातम शुरू कर दिया गया है। युवा देर रात तक ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ मातम करते रहते हैं जिससे मुस्लिम मोहल्लों में चहल-पहल बनी रहती है। गौरतलब है कि अकीदतमंदों की ओर से 26 जून को ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2202140


