विशाल नेत्र शिविर में उमड़े सैकड़ों मरीज, 354 की जांच; 76 के होंगे निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण
स्व. डॉ. विमलेश चंद्र पुरोहित की स्मृति में आयोजित शिविर, दवाइयों से लेकर ऑपरेशन तक की सुविधा निशुल्क
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : रोड नंबर-1 स्थित जयपुर आई हॉस्पिटल में रविवार को विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल निदेशक एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत पुरोहित के सौजन्य से तथा झुंझुनूं नागरिक मंच के तत्वावधान में आयोजित शिविर स्वर्गीय डॉ. विमलेश चंद्र पुरोहित की स्मृति को समर्पित रहा।
शिविर का शुभारंभ झुंझुनूं नागरिक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय कटेवा, उपाध्यक्ष डॉ. उमेश केडिया, डॉ. रजनेश माथुर, डॉ. वीरेंद्र झाझड़िया, डॉ. पी.एल. काजला, मंच संयोजक उमाशंकर महमिया, अख्तर अली गहलोत, सीए मनीष अग्रवाल, सीए रवींद्र मारोलिया, अनिल जांगिड़ एवं अब्बास अली ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया।
डॉ. निशांत पुरोहित ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में कुल 354 लाभार्थियों की नेत्र जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। जांच के दौरान 76 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान होने पर फेको पद्धति से निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण के लिए पंजीकरण किया गया। इन सभी मरीजों का जल्द ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे। साथ ही आवश्यक चश्मे और दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सेवा और जनकल्याणकारी शिविर जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। स्वर्गीय डॉ. विमलेश चंद्र पुरोहित की स्मृति में आयोजित यह शिविर मानव सेवा, सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।
शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के दीपक स्वामी, शेखर, प्रवीण शर्मा, खुशी गुप्ता, रितिका शर्मा, मोहम्मद अली, दयाराम, नाजराना, सुमन, यशोदा और रोहित सहित समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2202157


