[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओबीसी अधिकारों को लेकर एकजुट हुई नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी, वी.पी. सिंह जयंती पर जनजागरण अभियान का ऐलान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओबीसी अधिकारों को लेकर एकजुट हुई नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी, वी.पी. सिंह जयंती पर जनजागरण अभियान का ऐलान

चूरू में बैठक कर ओबीसी वर्ग की 10 प्रमुख मांगों पर चर्चा, 24 जून को घर-घर दीप जलाने और 25 जून को टाउन हॉल में बड़ी विचार गोष्ठी में शामिल होने का आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया की जिला इकाई की बैठक सोमवार को वार्ड संख्या 35 स्थित खेमका शक्ति मंदिर के पास सैनी समाज बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चुन्नीलाल सैनी ने की। बैठक में ओबीसी वर्ग के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल तंवर, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, संरक्षक राधेश्याम स्वामी, जिला संयोजक डॉ. अशोक जांगिड़ सहित अन्य वक्ताओं ने ओबीसी वर्ग से जुड़ी 10 प्रमुख मांगों को मजबूती से उठाया और समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने बताया कि ओबीसी वर्ग के हितों और सामाजिक जागरूकता के लिए 25 जून 2026 तक विभिन्न मोहल्लों और गांवों में जागरूकता बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके तहत प्रतिदिन शाम 7 बजे जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की 96वीं जयंती को विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 24 जून को प्रत्येक घर में पांच-पांच दीपक जलाकर उनके योगदान को याद किया जाएगा। वहीं 25 जून को सुबह 10 बजे टाउन हॉल में युवा और महिला शक्ति की भागीदारी के साथ एक विशाल विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

बैठक में हनुमान मल सैनी, हरिप्रसाद सैनी, राजेंद्र कुमार सैनी, बाबूलाल सैनी, श्रवण कुमार सैनी, श्याम सुंदर सैनी, विजय कुमार सैनी, भागीरथ सैनी, राजकुमार लखेरा, बनवारी लाल सैनी, ताराचंद सैनी, विष्णु सैनी और सुभाष चंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चंद्रमोहन सैनी ने किया।

Related Articles