[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में फैक्ट्री में लगी आग:मेडिकल कॉटन के 250 बैग, मशीनें जली, आग बुझाने के लिए तोड़ी दीवार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में फैक्ट्री में लगी आग:मेडिकल कॉटन के 250 बैग, मशीनें जली, आग बुझाने के लिए तोड़ी दीवार

रींगस में फैक्ट्री में लगी आग:मेडिकल कॉटन के 250 बैग, मशीनें जली, आग बुझाने के लिए तोड़ी दीवार

रींगस : रींगस के एसकेएस औद्योगिक क्षेत्र परसरामपुरा सरगोठ में स्थित कोर्टेक्स सर्जिकल कॉर्पोरेशन फैक्ट्री में रविवार को आग लग गई। आगजनी में 40 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस के अनुसार, यह फैक्ट्री मेडिकल कॉटन का उत्पादन करती है। आग इतनी तेजी से फैली कि मेडिकल कॉटन के 250 बैग, अन्य सामान और कई मशीनें जल गई।

आग बुझाने के लिए जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी गई।
आग बुझाने के लिए जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी गई।

जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी

आग पर काबू पाने के लिए शुरुआत में आसपास से पानी के टैंकर बुलाए गए। आग बुझाने के प्रयासों के दौरान जेसीबी की मदद से फैक्ट्री की दीवार भी तोड़ी गई। बाद में रींगस, चौमू और एसकेएस औद्योगिक क्षेत्र सहित नगर पालिका की चार दमकलें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

कंपनी के सुपरवाइजर मनोज कुमावत ने बताया कि आग के कारण मेडिकल कॉटन के 250 बैग और कई मशीनें जल गईं, जिससे कंपनी को 40 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

Related Articles