[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में FSTP प्लांट का औचक निरीक्षण:1100 रुपए में हो सकेगी मलबे की सफाई, अपशिष्ट से बनेगी खाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में FSTP प्लांट का औचक निरीक्षण:1100 रुपए में हो सकेगी मलबे की सफाई, अपशिष्ट से बनेगी खाद

नीमकाथाना में FSTP प्लांट का औचक निरीक्षण:1100 रुपए में हो सकेगी मलबे की सफाई, अपशिष्ट से बनेगी खाद

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आज शनिवार को सहायक अभियंता (AEn) मामराज जाखड़ ने FSTP (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

मलबा निकालने में मिलेगी सहायता

सहायक अभियंता जाखड़ ने बताया कि नगर पालिका आमजन की सुविधा के लिए आधुनिक सीवर सक्शन मशीन का संचालन कर रही है। इस मशीन से गटर और कुई से गाद (मलबा) निकालने की प्रक्रिया त्वरित, सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से पूरी की जाती है।

आमजन को मिलेगा लाभ

नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की गटर या कुई साफ करवाने के लिए पालिका में मात्र ₹1100 की रसीद कटवाकर इस सरकारी सुविधा का लाभ उठाएं। यह सुविधा बेहद कम दाम में उपलब्ध है। इस सेवा के माध्यम से एकत्रित फीकल स्लज (मलबे) को FSTP प्लांट तक पहुंचाया जाता है। वहां वैज्ञानिक पद्धति से इसका उपचार कर उच्च गुणवत्ता की खाद तैयार की जाती है। इससे एक ओर जहां नागरिकों को आधुनिक सफाई सुविधा मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कचरे का सही सदुपयोग कर पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा रहा है।

आम नागरिकों से किया आह्लान

नगर पालिका नीमकाथाना ने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि वे खुले में या निजी अनधिकृत टैंकरों के माध्यम से गंदगी न फिंकवाएं। पर्यावरण को स्वच्छ रखने और बीमारियों से बचने के लिए इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और FSTP प्लांट को सफल बनाने में सहयोग करें।

Related Articles