[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला में बस-कार की भिड़ंत, तीन घायल:चला चौकड़ी रोड पर अठबीघा घुमाव के पास हुआ हादसा, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला में बस-कार की भिड़ंत, तीन घायल:चला चौकड़ी रोड पर अठबीघा घुमाव के पास हुआ हादसा, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित

खंडेला में बस-कार की भिड़ंत, तीन घायल:चला चौकड़ी रोड पर अठबीघा घुमाव के पास हुआ हादसा, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित

खंडेला : खंडेला थाना क्षेत्र में शनिवार को एक स्लीपर बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा चला चौकड़ी रोड पर अठबीघा घुमाव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार बस हरिद्वार से लगभग 30 से 40 श्रद्धालुओं को खाटूश्यामजी ले जा रही थी। वहीं कार नीमकाथाना से खंडेला की ओर जा रही थी। इसी दौरान अठबीघा घुमाव के पास बस और कार की टक्कर हो गई। टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए खंडेला जिला अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर खंडेला पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर जाम खुलवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। पुलिस के अनुसार बस में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित है। पुलिस ने बस और कार दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles