चूरू में ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव का शुभारंभ:जिला कलेक्टर ने संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
चूरू में ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव का शुभारंभ:जिला कलेक्टर ने संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
चूरू : चूरू में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ई-कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए एक ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव का शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सास टेक ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग सॉल्यूशंस द्वारा संचालित संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर सुराणा ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग तेजी से बढ़ा है, जिससे ई-कचरे की मात्रा लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ई-वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं किया गया, तो यह पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने नागरिकों से अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को संग्रहण केंद्रों पर जमा कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
महेश सैनी ने बताया कि इस कलेक्शन ड्राइव के दौरान चूरू और रतनगढ़ क्षेत्र में घरों, कार्यालयों, दुकानों, संस्थानों और अन्य स्थानों से पुराने एवं अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का संग्रह किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संग्रहित सामग्री का अधिकृत और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण एवं पुनर्चक्रण किया जाएगा।
अभियान के तहत कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, प्रिंटर, स्कैनर, टीवी, मॉनिटर, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, बैटरियां, यूपीएस, की-बोर्ड, माउस, केबल, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, एडॉप्टर, चार्जर, मदरबोर्ड, सर्किट बोर्ड और ऑडियो-वीडियो उपकरण सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक कचरे का संग्रह किया जाएगा।
इस अवसर पर सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया, गोविंदसिंह बारहठ, प्रशांत तंवर, मुकेश सिंह और गोपी सैनी सहित कई अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198357


