खेत में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत:तारानगर में जुताई के दौरान बीज छिड़कते समय हुआ हादसा, शव परिजनों को सौंपा
खेत में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत:तारानगर में जुताई के दौरान बीज छिड़कते समय हुआ हादसा, शव परिजनों को सौंपा
तारानगर : चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव ढाणी मोती सिंह में शुक्रवार दोपहर खेत की जुताई करते समय बीज छिड़क रहे एक किसान की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर हालत में किसान को परिवार के लोग तुरंत तारानगर के सरकारी अस्पताल ले गए।
वहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। दोपहर को परिजन किसान को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने 45 वर्षीय किसान को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से पहुंचे एएसआई सुरेश कुमार ने शव को मोर्चरी में रखवाया और हादसे की जानकारी तारानगर पुलिस को दी। शुक्रवार शाम तारानगर थाना के एएसआई महावीर सिंह ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि ढाणी मोती सिंह निवासी निर्मल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका बड़ा भाई 45 वर्षीय भवानी सिंह खेत में जुताई कर रहा था और साथ में बीज छिड़क रहा था। इसी दौरान जुताई करने वाले ट्रैक्टर की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2198356


