[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा:पार्टी में राजेंद्र राठौर की कथित उपेक्षा को बताया वजह, लिखा- उन्हें महत्वपूर्ण दायित्वों से दूर रखा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

चूरू भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा:पार्टी में राजेंद्र राठौर की कथित उपेक्षा को बताया वजह, लिखा- उन्हें महत्वपूर्ण दायित्वों से दूर रखा

चूरू भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा:पार्टी में राजेंद्र राठौर की कथित उपेक्षा को बताया वजह, लिखा- उन्हें महत्वपूर्ण दायित्वों से दूर रखा

सादुलपुर : भाजपा युवा मोर्चा के चूरू जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष और सात बार विधायक रहे राजेंद्र राठौड़ की कथित उपेक्षा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इस्तीफा भेजा है। नायक ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा – राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन को सदैव सर्वोपरि रखा है। उन्होंने पार्टी द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया।

नायक के अनुसार, राठौड़ लाखों कार्यकर्ताओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की उम्मीदों का केंद्र रहे हैं। इतने जनप्रिय और अनुभवी नेता को लगातार महत्वपूर्ण अवसरों और दायित्वों से दूर रखा जा रहा है। इस्तीफे में लिखा कि इसी के चलते वो भाजपा युवा मोर्चा चूरू जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहे है। सुरेंद्र नायक ने अपने बयान में कहा – सबसे बड़ी बात यह है कि हम कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि राठौड़ साहब को राज्यसभा में भेजेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। हमारी अनदेखी हुई।

Related Articles