भोजलाई चौराहे पर ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका:रोडवेज बस की टक्कर से टेढ़ा हो गया था, जेईएन बोले-सही करवाकर जाली लगवाएंगे
भोजलाई चौराहे पर ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका:रोडवेज बस की टक्कर से टेढ़ा हो गया था, जेईएन बोले-सही करवाकर जाली लगवाएंगे
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के भोजलाई चौराहे पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। चौराहे के दुकानदार हेमंत ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर 17 मई को रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त होकर टेढ़ा हो गया था।
दुकानदारों का कहना है कि बिजली विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस समय आंधी तूफान बारिश का समय है। ऐसे में अगर यह ट्रांसफार्मर गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। सालासर जाने के लिए मुख्य रोड होने के कारण यहां आवागमन भी बहुत रहता है।
मामले को लेकर जेईएन अरुण मीणा ने कहा कि इस ट्रांसफार्मर को वेल्डिंग कर रिपेयर करवा दिया गया था। अब इसकी तारबंदी करवा दी जाएगी। दुकानदारों ने ट्रांसफार्मर के पास अतिक्रमण कर रखा है। इसलिए उन्हें समस्या होती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2198353


