[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

30 लाख के 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद:चूरू साइबर सेल ने की रिकवरी, मालिकों को सौंपे जाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

30 लाख के 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद:चूरू साइबर सेल ने की रिकवरी, मालिकों को सौंपे जाएंगे

30 लाख के 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद:चूरू साइबर सेल ने की रिकवरी, मालिकों को सौंपे जाएंगे

चूरू : चूरू पुलिस की साइबर सेल ने एक विशेष अभियान चलाकर गुमशुदा और चोरी हुए 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन बरामद मोबाइलों की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। एएसपी सुनील कुमार ने इस सफलता की जानकारी दी।

यह विशेष अभियान एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में 15 मई से 31 मई तक चलाया गया था। इस दौरान सीईआईआर पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए मोबाइलों को जिले के विभिन्न थानों के सहयोग से बरामद किया गया। बरामद किए गए हैंडसेट में एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, शाओमी, वीवो, रियलमी, ओप्पो, आईक्यू और नथिंग जैसी विभिन्न कंपनियों के महंगे फोन शामिल हैं।

जिले के अलग-अलग थानों से ये मोबाइल जुटाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 14 मोबाइल सरदारशहर थाने से, 12 राजगढ़ से और 10-10 मोबाइल कोतवाली चूरू तथा एसपी कार्यालय की साइबर सेल की सहायता से बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त, सुजानगढ़ और सिद्धमुख से 7-7, दूधवाखारा से 6, तारानगर से 5, राजलदेसर से 4, हमीरवास व साइबर थाने से 3-3, तथा रतननगर, भालेरी, भानीपुरा व रतनगढ़ थानों से 2-2 मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

एएसपी सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान में अन्य राज्यों में चल रहे मोबाइल हैंडसेट को बरामद करने के लिए वहां की साइबर सेल से लगातार संपर्क साधा जा रहा है। ये सभी बरामद मोबाइल जल्द ही उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए जाएंगे।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि सरकार के आधिकारिक सीईआईआर पोर्टल पर इसका ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि उन्हें ट्रेस किया जा सके। इस अभियान की सफलता में साइबर सेल प्रभारी एएसआई भागीरथ, कांस्टेबल सुरेंद्र, धर्मवीर, रमाकांत, सत्यवान, सुनील कुमार, अनिल कुमार और महिला कांस्टेबल मनीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles