कृषि विभाग के कर्मचारियों से मारपीट, अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज
कृषि विभाग के कर्मचारियों से मारपीट, अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज
सीकर : सदर थाना क्षेत्र में बीज संबंधी जानकारी जुटाने पहुंचे कृषि विभाग के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं कथित अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। कृषि विभाग के कर्मचारी संदीप कुमार ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार संदीप कुमार और रजनीश कुमार नकली एवं अमानक खीरा बीज की शिकायतों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए सीकर आए थे। आरोप है कि 4 जून को सांवली चौराहे के पास एक होटल में बातचीत के दौरान रामलाल व अन्य लोगों ने दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि रामलाल, उसके पुत्र विकास तथा कुछ अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। वहीं दूसरी ओर रामलाल ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों व्यक्तियों ने स्वयं को मंत्री के ओएसडी बताकर कार्रवाई नहीं करने के बदले 20 लाख रुपये की मांग की थी। उनका कहना है कि बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
गौरतलब है कि हाल ही में कृषि मंत्री के निर्देश पर सीकर में बीज से जुड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2198349


