रेलवे लाइन पार कर राशन लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार, नई राशन दुकान की मांग
रेलवे लाइन पार कर राशन लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार, नई राशन दुकान की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित मंगल कॉलोनी एवं आसपास की बस्तियों के निवासियों को उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन रेलवे लाइन पार करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
पूर्व मनोनीत पार्षद रामेश्वर प्रसाद नायक ने इस संबंध में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर परिवाद दर्ज कर मंगल कॉलोनी में नई उचित मूल्य की दुकान खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को घंटाघर स्थित राशन दुकान तक पहुंचने के लिए रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि शिकायत दर्ज होने के बाद जिला रसद विभाग की ओर से राहत प्रदान करना संभव नहीं बताते हुए प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निर्णय से पूर्व क्षेत्र का भौतिक सत्यापन एवं संयुक्त सर्वे नहीं कराया गया।
नायक समाज एवं क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जिला प्रशासन क्षेत्र का सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार नई उचित मूल्य की दुकान स्वीकृत करे। साथ ही जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मोबाइल राशन वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में इस मुद्दे को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। हालांकि इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2198244

