नूक्कड़ सभा आयोजित कर घरेलू सीवरेज कनेक्शन का बताया महत्व
नूक्कड़ सभा आयोजित कर घरेलू सीवरेज कनेक्शन का बताया महत्व
रतनगढ : आरयूआईडीपी के जन-जागरूकता अभियान के तहत वार्ड संख्या 44 के बिसायती मोहल्ले में जुम्मे की नमाज के बाद नगीना मस्जिद के सामने नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा में जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जल संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश देते हुए घरेलू सीवरेज कनेक्शन के लाभों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरयूआईडीपी द्वारा घरेलू सीवरेज कनेक्शन निशुल्क किए जा रहे हैं तथा इनके माध्यम से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा। इस दौरान लोगों की शंकाओं का समाधान किया गया और कनेक्शन कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। सभा में ओसाब अली, लियाकत, फारूक, इस्ताक, जावेद, आमीन, साजिद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2198247

