वंदे गंगा अभियान के तहत निकली साइकिल रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश
वंदे गंगा अभियान के तहत निकली साइकिल रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी वंदे गंगा : जल संरक्षण जन अभियान के तहत रविवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला खेल स्टेडियम से जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई। रैली को विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। गिरते भूजल स्तर को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को जल बचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही वंदे गंगा अभियान सफल हो सकेगा।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास और जनजागरूकता जरूरी है। वहीं पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने लोगों से जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
रैली जिला खेल स्टेडियम से शुरू होकर पंखा सर्किल होते हुए विभिन्न मार्गों से पुलिस लाइन पहुंची। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान एसडीएम धीरज झाझड़िया, अभिषेक चोटिया, जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत सहित अन्य अधिकारी, खिलाड़ी और नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2175098


