रीको कार्यालय और राजस्थान ग्रामीण बैंक के आगे लगी रोड़ लाइटें बन्द रहने से सड़क पर रहता है अंधेरा!
बैंक के प्रबंधक ने कई बार गुहार लगाई फिर भी नहीं खोली नगर परिषद की आँखें
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित रीको कार्यालय और राजस्थान ग्रामीण बैंक के आगे लगी रोड़ लाइटें बन्द रहने से सड़क पर अंधेरा रहता है। रीको के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बाद भी उनकी आँखें नहीं खुल रही हैं। आखिर रीको वाले खुद के कार्यालय के आगे और बैंक के आगे अंधेरा रखकर क्या साबित करना चाहते हैं, यह बात समझ से परे है। इस संबंध में राजस्थान ग्रामीण बैंक रीको शाखा के प्रबंधक विवेक कसवां ने कहा कि रीको के अधिकारियों को दर्जनों बार कह दिया फिर भी बैंक के आगे लगी रोड लाइट को सही नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस अंधेरे को मिटाने के लिए बैंक ने खुद 10 ट्यूब लाइटें बैंक के चारों ओर लगाई हैं। इसी विषय पर बैंक कर्मी मामराज ने कहा कि वे कल फिर रीको के अधिकारियों से बात करेंगे। कुल मिलाकर रीको के अधिकारियों को सोचना चाहिए। लगता है बिजली व्यवस्था को सुचारू करने वाले ठेकेदार से कमीशन खाया जा रहा है। वरना खुद रीको ऑफिस के आगे अंधेरा रहने का कोई सवाल ही नहीं है। कलेक्टर अभिषेक सुराणा को संज्ञान लेकर यहां रोशनी करनी चाहिए। अब देखना यह है कि क्या होता है या नगर परिषद की आयुक्त अभिलाषा सिंह की तरह इनको भी भ्रष्टाचार और गबन की लार लग चुकी है। अगर ऐसा है तो बाबा भी नहीं बचा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2175065


