[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशे में धुत युवकों ने दंपती को टक्कर मारी:ग्रामीणों ने 7 किमी पीछा कर कार पकड़ी, दो गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

नशे में धुत युवकों ने दंपती को टक्कर मारी:ग्रामीणों ने 7 किमी पीछा कर कार पकड़ी, दो गिरफ्तार

नशे में धुत युवकों ने दंपती को टक्कर मारी:ग्रामीणों ने 7 किमी पीछा कर कार पकड़ी, दो गिरफ्तार

रींगस : सीकर जिले के रींगस में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। बावड़ी के समीप तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने करीब 7 किलोमीटर तक पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

घायलों की पहचान रींगस निवासी एडवोकेट दिनेश बुनकर और उनकी पत्नी सुमन के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए रींगस के जेडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सहायक उप निरीक्षक सांवताराम गुर्जर के अनुसार, दिनेश बुनकर अपनी पत्नी को सीकर में परीक्षा दिलाकर बाइक से रींगस लौट रहे थे। बावड़ी के समीप पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। इस पर ग्रामीणों ने कार का पीछा करना शुरू किया। करीब 7 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सौंथलिया के पास ग्रामीणों ने कार को रोक लिया। बताया जा रहा है कि पीछा करने के दौरान कार का आगे का टायर फट गया था, इसके बावजूद चालक वाहन को रिम पर दौड़ाता रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार राहुल कुमार (पुत्र भागीरथ मल जाट, निवासी निवाई, नवलगढ़) तथा अंकित (पुत्र नंदलाल जाट, निवासी भोजासर, झुंझुनूं) को हिरासत में लिया। दोनों की एल्कोहल जांच कराई गई, जिसमें राहुल के शरीर में 257 एमएल और अंकित के शरीर में 329 एमएल अल्कोहल की मात्रा पाई गई। यह निर्धारित सीमा से करीब 10 गुना अधिक बताई गई है।

पुलिस ने हादसा करने वाली स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles