सरदारशहर पुलिस ने 9.58 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा:नशे के खिलाफ अभियान जारी, लोगों से मांगी सूचना
सरदारशहर पुलिस ने 9.58 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा:नशे के खिलाफ अभियान जारी, लोगों से मांगी सूचना
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 9.58 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया- पुलिस ने रामसीसर भेड़वालिया निवासी पवन गोस्वामी के कब्जे से यह अवैध हेरोइन बरामद की थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस की अपराधियों पर नजर
थानाधिकारी ने जानकारी दी कि क्षेत्र में नशे और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पिछले दिनों भी कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीमें ऐसे अपराधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें नशे की बिक्री, तस्करी या किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का लक्ष्य क्षेत्र को नशामुक्त बनाना और युवाओं को नशे से बचाना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2174909

