पद्मश्री श्री शीशराम ओला बस स्टैंड भवन का निर्माण 70 प्रतिशत पूरा
पद्मश्री श्री शीशराम ओला बस स्टैंड भवन का निर्माण 70 प्रतिशत पूरा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर : फतेहपुर शेखावाटी में 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे पद्मश्री श्री शीशराम ओला बस स्टैंड भवन का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया बस स्टैंड उपलब्ध होने की उम्मीद है।
निर्माणाधीन बस स्टैंड भवन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर प्रतीक्षालय, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके अलावा परिसर को अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य में आई तेजी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि नया बस स्टैंड शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
संबंधित विभाग के अधिकारियों के अनुसार भवन का शेष निर्माण कार्य भी निर्धारित समय में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद फतेहपुर क्षेत्र के हजारों यात्रियों को आधुनिक एवं सुविधाजनक बस स्टैंड की सौगात मिलेगी, जिससे आवागमन व्यवस्था और अधिक सुगम हो सकेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2169374

