[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईदुल अजहा आज : इस्लामपुर ईदगाह में 7:15 बजे होगी ईद-उल-अजहा की नमाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईदुल अजहा आज : इस्लामपुर ईदगाह में 7:15 बजे होगी ईद-उल-अजहा की नमाज

देर शाम तक तैयारियों में जुटे रहे मुस्लिम भाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान कर देने की याद में मनाया जाने वाला त्योहार ईद-उल-अजहा गुरुवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया जाएगा। बड़ी ओर छोटी दोनों ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 7:15 बजे अदा की जाएगी। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अकबर अली ओर मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना उमर ने अपने बयान में बताया कि सभी भाई अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करें। दिखावे के लिए की गई कुर्बानी अल्लाह की बारगाह में काबिले कुबूल नहीं। उन्होंने बताया कि ईद उल अजहा के दिन गरीबों और मिस्कीनों का खास ख्याल रखा जाए। इस मुकद्दस दिन सभी भाई अपने दिलों से तकब्बुर ओर हसद जैसी बुराइयां निकालकर आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा दें। बुधवार को सभी मुस्लिम भाई ईद उल अजहा की तैयारियां करते नजर आए। देर शाम तक मुस्लिम भाई कुर्बानी के लिए बकरों की खरीददारी करते रहे।

Related Articles