[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएलजी बैठक में साइबर अपराध और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता, आमजन को जागरूक करने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

सीएलजी बैठक में साइबर अपराध और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता, आमजन को जागरूक करने का आह्वान

सीएलजी बैठक में साइबर अपराध और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता, आमजन को जागरूक करने का आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

लाडनूं : शहर थाना परिसर में बुधवार को ज्ञानचंद यादव की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व पुलिस जवानों ने एसपी ज्ञानचंद यादव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

बैठक से पहले एसपी यादव ने डिप्टी जितेंद्र चारण एवं थानाधिकारी शिंभूदयाल मीणा के साथ थाना परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं और गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद उपखंड अधिकारी अनिरुद्ध देव पांडे तथा सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद कर जनसमस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान एडवोकेट नरेंद्र भोजक ने थाने में स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया। वहीं शहर काजी मदनी ने आगामी ईद पर्व को देखते हुए जल व्यवस्था सुचारू रखने की मांग की। छतर बेद ने अगली सीएलजी बैठक शहर के भीतर स्थित पुलिस चौकी में आयोजित करने का सुझाव दिया, जबकि शंकर आकाश ने डूंगर रोड क्षेत्र में नई पुलिस चौकी स्थापित करने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर एसपी ज्ञानचंद यादव ने कहा कि नए पुलिसकर्मियों की उपलब्धता होते ही रिक्त पदों को भरना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सीएलजी सदस्य पुलिस और आमजन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं तथा समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका है।

साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए एसपी यादव ने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और लोगों की मेहनत की कमाई कुछ ही मिनटों में ठगों के हाथों चली जाती है। ऐसे में आमजन को सतर्क रहने के साथ-साथ दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई और कहा कि यदि किसी को नशे के कारोबार या गतिविधियों से संबंधित कोई सूचना मिलती है तो पुलिस उसे पूरी गोपनीयता के साथ लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

बैठक में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सचिन अग्रवाल, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता हेमराज सैनी, नगरपालिका प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह पंवार, अखिलेश पारीक, हनुमानमल जांगिड़, सुमित्रा आर्य, सुशील पीपलवा, शिभूसिंह जेतमाल, हंसराज सोनी, जेपी टाक, रामानंद गुर्जर, कैलाश घोडेला, बृजेश माहेश्वरी, बलजी बिसायती सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles