राजीविका गतिविधि से जुड़कर कड़वासर की सुमन देवी की आय बढ़ी
राजीविका गतिविधि से जुड़कर कड़वासर की सुमन देवी की आय बढ़ी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मीडिया दल ने चूरू विकास खंड के ही कड़वासर में राजीविका समूहों द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं महिला सशक्तीकरण गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान मीनाक्षी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सुमन देवी ने बताया कि उन्हें राजीविका गतिविधियों से आर्थिक संबल मिला है और उनकी आयपरक गतिविधियां भी सुदृढ़ हुई हैं। उन्होंने सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा प्रयासों की सराहना की और कहा कि महिलाएं समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही हैं।
मीडिया प्रतिनिधियों ने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों, लघु उद्योग गतिविधियों एवं आयवर्धन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राजीविका मिशन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कुलवंत भाकर, कमला, सुभाषचंद्र स्वामी, ज्योति, अंकिता, लोकेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2169444


