[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजाना जोहड़ के पास मिला युवक का शव:पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस, एक्सीडेंट में मौत की संभावना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजाना जोहड़ के पास मिला युवक का शव:पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस, एक्सीडेंट में मौत की संभावना

राजाना जोहड़ के पास मिला युवक का शव:पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस, एक्सीडेंट में मौत की संभावना

चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह राजाना जोहड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राजलदेसर थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है।

Related Articles