[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खर्रा बोले-सरकार तैयार, चुनाव आयोग जब चाहे चुनाव करवाए:OBC आयोग के पास आरक्षण के लिए अभी स्पष्ट आंकड़े नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खर्रा बोले-सरकार तैयार, चुनाव आयोग जब चाहे चुनाव करवाए:OBC आयोग के पास आरक्षण के लिए अभी स्पष्ट आंकड़े नहीं

खर्रा बोले-सरकार तैयार, चुनाव आयोग जब चाहे चुनाव करवाए:OBC आयोग के पास आरक्षण के लिए अभी स्पष्ट आंकड़े नहीं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : निकाय-पंचायत चुनाव पर UDH राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- हाईकोर्ट के फैसला आने के बाद चुनाव करवाने का फैसला अब निर्वाचन आयोग का होगा। 3 महीने पहले भी प्रदेश सरकार चुनाव के लिए तैयार थी और आज भी तैयार है। अड़चन यही थी कि सरकार की मंशा थी कि OBC को उचित आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस के राज में OBC की गणना नहीं हुई थी, इसलिए प्रदेश सरकार बनने के बाद OBC आयोग का गठन किया गया था। OBC आयोग के पास आरक्षण के लिए अभी स्पष्ट आंकड़े नहीं हैं।

झाबर सिंह खर्रा ने कहा- प्रदेश सरकार अभी हाईकोर्ट के आदेशों को स्टडी कर रही है। फिलहाल सरकार की दोबारा कोर्ट में जाने की कोई तैयारी नहीं है। निकाय-पंचायती राज में पुनर्गठन, सीमांकन और सीमा विस्तार के काम में आ रहे सरकार के सभी कानूनी बैरियर खत्म हो चुके हैं।

प्रदेश सरकार 3 महीने पहले चुनाव के लिए तैयार है। हाईकोर्ट के आदेश की पालना अब चुनाव आयोग को करनी है। राज्यमंत्री खर्रा सोमवार को सीकर के स्मृति वन में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम किया।

राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्मृति वन के जल सरोवर पर श्रमदान किया। इस दौरान प्रभारी सचिव समेत सभी विभागों के अधिकारी और स्काउट्स-गाइड्स मौजूद थे।
राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्मृति वन के जल सरोवर पर श्रमदान किया। इस दौरान प्रभारी सचिव समेत सभी विभागों के अधिकारी और स्काउट्स-गाइड्स मौजूद थे।

प्रशासन पहले SIR, अब जनगणना में बिजी

खर्रा ने कहा- चुनाव आयोग जब भी प्रदेश सरकार से जो भी सहयोग चाहेगा, उसके लिए प्रदेश सरकार उपलब्ध है। प्रशासन पहले SIR और अब जनगणना में बिजी है। ऐसे में बिना OBC आयोग की रिपोर्ट के चुनाव करवाना उचित नहीं है। चुनाव करवाना निर्वाचन आयोग का काम है, आयोग कानूनी राय लेकर काम करेगा।

अब हमें सावधान होने की जरूरत

राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा-, 53 डिग्री से ज्यादा तापमान होते ही दिमाग मेल्ट होना शुरू हो जाता है, इसलिए अब हमें सावधान होने की जरूरत है। जितने ज्यादा पेड़ लगेंगे और उनका संरक्षण होगा, उतना ही पर्यावरण हरा-भरा होगा। अगली पीढ़ी को बचाने के लिए जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण करने की जरूरत है।

सीकर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के शुभारंभ के मौके पर स्मृति वन में राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने मंगल गीत गाए और कलश धारण किए।
सीकर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के शुभारंभ के मौके पर स्मृति वन में राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने मंगल गीत गाए और कलश धारण किए।

एक AC यूज करने वाले को 50 पेड़ लगाने चाहिए

पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद ने कहा- एक AC यूज करने वाले इंसान को कम से कम 50 पेड़ लगाने चाहिए। प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने कहा- वाटर लेवल बढ़ाने के लिए 50*50 के सोक पिट्स बनाएंगे तो फायदा होगा।

जिला कलेक्टर को जिला मुख्यालय पर फूड पार्क बनाने के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही जमीन चिन्हित होने के बाद कोचिंग एरिया और सीकर में आने वाले पर्यटकों को देखते हुए एक अच्छा फूड कोर्ट तैयार किया जाएगा।

31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा

जिले के प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने कहा- इस बार सीकर जिले में 31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से एक लाख मोरिंगा (सहजन) के पेड़ लगाए जाएंगे, इसकी जल्दी ग्रोथ होती है और लोगों की हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा। प्रगतिशील किसानों को कम फसली एरिया में विजिट करवाई जाए।

बच्चों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का मैसेज तेजी से जाएगा। इस तरह टेंपरेचर बढ़ा तो एक टाइम 55° से ज्यादा हो जाएगा, फिर मौतें होने लगेंगी, इसलिए टेंपरेचर कम करने के लिए पेड़ लगाना ही एकमात्र उपाय है।

Related Articles