[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले:मैं खुद ट्रेन से बीकानेर जा रहा हूं, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का ज्यादा करें उपयोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले:मैं खुद ट्रेन से बीकानेर जा रहा हूं, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का ज्यादा करें उपयोग

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले:मैं खुद ट्रेन से बीकानेर जा रहा हूं, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का ज्यादा करें उपयोग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से जनता पर भार बढ़ता है। जहां ट्रेन की उपलब्धता है, वहां ट्रेन से ही यात्रा करनी चाहिए। गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर आ रहे हैं। जयपुर से बीकानेर के लिए ट्रेन की उपलब्धता थी तो, मैं भी पदाधिकारियों के साथ ट्रेन से बीकानेर जा रहा हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार पेट्रोल और डीजल बचाने के लिए अपील कर रहे हैं। आमजन को भी ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का उपयोग लेना चाहिए। मदन राठौड़ का जयपुर से बीकानेर जाते समय सीकर रेलवे स्टेशन पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, गजानंद कुमावत, रतनलाल जलधारी,जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़,वीरेंद्र दीपपुरा,ओमेंद्र सिंह सहित कई नेताओं ने स्वागत किया।

सीकर रेलवे स्टेशन पर 5 मिनट रुककर राठौड़ आगे के लिए रवाना हो गए।

पेट्रोल-डीजल के दामों पर बोले-पूरी दुनिया में बढ़ रहे

देश में लगातार 11 दिन के भीतर चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने की बात पर मदन राठौड़ ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने पर जनता पर भार तो बढ़ता ही है। आज पूरी दुनिया में ही पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। पूरी दुनिया में दुष्प्रभाव है।

अमेरिका में दामों में 56% की बढ़ोतरी हुई है। कहीं 48% तो कहीं 40 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। हमारे देश में अभी 4.5 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। उसके बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाला हुआ है। चीन में 34% की बढ़ोतरी हुई है। अन्य देशों की तुलना में भारत संभला हुआ है।

मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने तो 36% वेट पेट्रोल और डीजल पर बढ़ा दिया था जो ठीक नहीं था। इसलिए उनके समय की बात करना उचित नहीं। लेकिन भारत में सरकार की उचित व्यवस्था है।

देरी से सीकर पहुंची ट्रेन

मदन राठौड़ आज गाड़ी संख्या 07053 गंगानगर स्पेशल ट्रेन से जयपुर से रवाना हुए थे। ट्रेन जयपुर से करीब 1 घंटे 20 मिनट की देरी से रवाना हुई। ट्रेन को सीकर स्टेशन पर 9:20 पर पहुंचना था लेकिन ट्रेन 11:15 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंची जो 5 मिनट के ठहराव के बाद 11:20 पर आगे के लिए रवाना हुई।

Related Articles