[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय खेतड़ी में विकास समिति की बैठक आयोजित, सुविधाओं के विस्तार पर बनी सहमति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय खेतड़ी में विकास समिति की बैठक आयोजित, सुविधाओं के विस्तार पर बनी सहमति

राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय खेतड़ी में विकास समिति की बैठक आयोजित, सुविधाओं के विस्तार पर बनी सहमति

खेतड़ी : राजकीय सार्वजनिक पंचायत समिति पुस्तकालय खेतड़ी में पुस्तकालय विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आहरण एवं वितरण अधिकारी (उपकोष अधिकारी) दिनेश कुमार दोचानिया ने की। बैठक में पुस्तकालय के विकास एवं पाठकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

बैठक में निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप पाठकों की बैठक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विकास समिति में उपलब्ध धनराशि से आवश्यक कार्य करवाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत पुस्तकालय में मॉड्यूलर फर्नीचर की व्यवस्था, बिजली फिटिंग कार्य तथा रंग-रोगन करवाने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा पुस्तकालय के संवर्धन एवं संसाधनों के विस्तार के लिए भामाशाहों एवं समाजसेवियों से संपर्क कर सहयोग प्राप्त करने पर भी सहमति बनी। समिति सदस्यों ने पुस्तकालय को अधिक उपयोगी एवं आकर्षक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

बैठक में पुस्तकालय अध्यक्ष चौथमल सैनी, सुमन चौधरी, राजेंद्र बजाड़, गोविंदराम हरितवाल, रामस्वरूप महरानियां, सुरेश भावरिया, मुकेश भावरिया, जितेंद्र जांगिड़, सोहनलाल बबाई, नागरमल सैनी, जितेंद्र, मोहर सिंह, उमा सैनी, मोहम्मद अली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पुस्तकालय के समग्र विकास एवं पाठक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles