चूरू से मुस्लिम समुदाय द्वारा उठी मांग गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें सरकार
जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर आज मुस्लिम समाज द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया मुस्लिम समाज की अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने समर्थन करते हुए कहा कि गाय हमारे हिंदू धर्म समाज के मानने वाले भाइयों की आस्था की प्रतीक है।और हम मुस्लिम समुदाय इसका सम्मान करते हैं। और हम चाहते हैं कि पूरे भारत में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए ताकि बहुसंख्यक समाज गाय को माता मानता है। ओर आस्था का प्रतीक है। इसलिए हम मुस्लिम समाज की ओर से यह ज्ञापन प्रस्तुत कर रहे हैं। भारत में गाय को सदैव सम्मान, उपयोगिता और सेवा के प्रतीक के रूप में देखा गया है। गाय कृषि, दुग्ध उत्पादन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। इसके दूध, गोबर एवं अन्य उपयोग समाज और खेती दोनों के लिए लाभकारी माने जाते हैं।

इस्लाम धर्म में भी गाय को महत्वपूर्ण जानवर बताया गया है। हमारे देश में करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएँ गाय से जुड़ी हुई हैं। आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को ध्यान में रखते हुए हम यह मांग करते हैं कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने हेतु भारत सरकार तक यह ज्ञापन पहुँचाया जाए।प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि हमारी इस मांग को सरकार तक अग्रेषित करे।
ज्ञापन देने वालों में कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता हसनैन भाटी, कांग्रेस पार्षद अजीज खान दिलावरखानी, अख्तर खान रूकनखानी (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रॉयल विकलांग विकास संस्थान, पार्षद शमीउल्लाह, पार्षद आसिफ निवार्ण, पार्षद असलम खान मोयल, पार्षद अली मोहम्मद भाटी, जाकिर खान के के पुर्व भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष, सुलेमान मनियर मुशाहिद सफी कुरेशी, जहीर अब्बास, तैयब ट्रेलर, सद्दाम हुसैन चौहान, बबलू रूकनखानी आदि काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय उपस्थित रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2166583


