पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने जनता की कमर तोड़ी, महंगाई चरम पर : राव नरेंद्र सिंह
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने जनता की कमर तोड़ी, महंगाई चरम पर : राव नरेंद्र सिंह
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा
शिमला : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है। गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी और मध्यम वर्गीय परिवार बढ़ती महंगाई से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम परिवार का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। राव नरेंद्र सिंह सोमवार को ग्राम शिमला में पूर्व सरपंच स्वर्गीय भूपसिंह यादव की शोकसभा में भाग लेने पहुंचे थे।
शोकसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि महंगाई पर नियंत्रण पाने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल केवल ईंधन नहीं हैं, बल्कि इनके दाम बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिसका सीधा असर सब्जियों, अनाज, फल, दूध, निर्माण सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है। आज स्थिति यह है कि आम आदमी की आय नहीं बढ़ रही, लेकिन खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवारों के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान पहले से ही बढ़ती लागत और मौसम की मार से जूझ रहा है। डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ गई है। ट्रैक्टर चलाने, सिंचाई करने और कृषि उत्पादों के परिवहन में अधिक खर्च आ रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। वहीं मजदूर और छोटे व्यापारी भी महंगाई की मार झेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए करों की समीक्षा कर जनता को राहत देनी चाहिए। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यदि समय रहते महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आम जनता की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
इस दौरान राव नरेंद्र सिंह ने पूर्व सरपंच स्वर्गीय भूप सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव के विकास और जनसेवा के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166473

