पिलानी में पेंशनर्स का प्रदर्शन:RGHS योजना यथावत रखने सहित कई मांगें, ज्ञापन सौंपा
पिलानी में पेंशनर्स का प्रदर्शन:RGHS योजना यथावत रखने सहित कई मांगें, ज्ञापन सौंपा
पिलानी : पिलानी तहसील कार्यालय पर राजस्थान पेंशनर समाज के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम विभिन्न मांगों को लेकर दिया गया है, जिसमें सरकार की आरजीएचएस (RGHS) योजना को यथावत रखना प्रमुख है। ज्ञापन पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष चुन्नीलाल वर्मा, मंत्री रामनिवास जांगिड़ और कोषाध्यक्ष विद्याधर के नेतृत्व में सौंपा गया।
पेंशनर समाज ने आरजीएचएस योजना के तहत अस्पतालों और फार्मा स्टोर्स द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य तथा नियमित दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजस्थान के मुख्य सचिव को पहले भी नोटिस भेजकर अवगत कराया जा चुका है।
ज्ञापन में कई अन्य विशिष्ट मांगें भी शामिल हैं। इनमें आरजीएचएस को बीमा मोड पर न देने और पेंशनभोगियों के लिए ओपीडी तथा आईपीडी की वर्तमान व्यवस्था को बनाए रखने की मांग प्रमुख है।
इसके अतिरिक्त, पेंशनभोगियों द्वारा नगद भुगतान कर प्राप्त की गई स्वास्थ्य सुविधाओं की पूरी राशि का तत्काल पुनर्भरण करने की मांग की गई। समाज ने अनुमोदित अस्पतालों और फार्मा स्टोर्स को समयबद्ध और नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया, ताकि पेंशनभोगियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
*ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर डॉ. डीएन गुप्ता, डॉ. एमएस शेखावत, प्यारेलाल डूडी, सुरेन्द्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, महेन्द्र वर्मा, सुशील शर्मा, मोहन बुडानिया, नरेन्द्र, राजेन्द्र शर्मा, धर्मपाल आर्य, महावीर सैनी, सीताराम पिपलवा, बनवारी गोदारा, विशम्बर गेट और विक्रम सिंह राठौड़ सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166418


