लक्ष्मणगढ़ में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण’ अभियान शुरू:महिलाओं ने पीपल का पूजन कर निकाली कलश यात्रा, 5 जून तक जल स्रोतों की सफाई होगी
लक्ष्मणगढ़ में 'वंदे गंगा जल संरक्षण' अभियान शुरू:महिलाओं ने पीपल का पूजन कर निकाली कलश यात्रा, 5 जून तक जल स्रोतों की सफाई होगी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड में सोमवार को उपखंड स्तरीय “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” की शुरुआत ग्राम पंचायत खींवासर से हुई। कार्यक्रम की शुरुआत जल संरक्षण संकल्प के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों को जल बचाने और जल स्रोतों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
एसीएम डॉ. कल्पना ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से आमजन को जल बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस दौरान महिलाओं ने लोकगीतों के साथ पीपल पूजन किया और कलश यात्रा निकाली।
अभियान में एसीएम डॉ. कल्पना, विकास अधिकारी रोमा साहरण, ग्राम पंचायत प्रशासक बिमला देवी, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य ममता देवी, जिला परिषद सदस्य कौशल्या देवी, पूर्व सरपंच मदनलाल चलका और रामस्वरूप चलका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जल और पर्यावरण संरक्षण पर काम
उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने बताया -अभियान के तहत ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में जल स्रोतों, नदियों, जल संग्रहण ढांचों और तालाबों पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान एवं दीप प्रज्ज्वलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके तहत नदी, नहरों एवं बांधों पर पूजन, नहरों व खालों की साफ-सफाई, जल उपयोक्ता संगमों द्वारा कार्यक्रम, “कैच द रेन” अभियान, नए कार्यों का शिलान्यास, वंदे गंगा प्रभात फेरी, कलश यात्रा, पीपल पूजन एवं पीपल पौधारोपण जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166419


