टोल प्लाजा पर महिलाओं ने टोल देने से किया इनकार:बिना नंबर प्लेट वाहन से निकले, दिल्ली से खाटूश्यामजी तक बिना टोल पहुंचे
टोल प्लाजा पर महिलाओं ने टोल देने से किया इनकार:बिना नंबर प्लेट वाहन से निकले, दिल्ली से खाटूश्यामजी तक बिना टोल पहुंचे
रानोली : रानोली पलसाना के अखेपुरा टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर वाहन सवार महिलाओं और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद महिलाएं बिना टोल दिए ही वाहन लेकर निकल गईं। जानकारी के अनुसार, एक मिनी ट्रक में करीब 20 से 25 महिलाएं और 10 पुरुष अखेपुरा टोल प्लाजा पहुंचे। जब कर्मचारियों ने वाहन का टोल शुल्क मांगा, तो वाहन में सवार लोगों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया और बहस शुरू कर दी।
टोल प्लाजा मैनेजर समय सिंह जाट ने बताया कि वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और उसमें फास्टैग भी नहीं था। नियमानुसार कर्मचारियों ने टोल शुल्क जमा कराने को कहा। इस पर महिलाओं ने कहा कि वे दिल्ली से खाटूश्यामजी तक बिना टोल दिए पहुंची हैं, इसलिए यहां भी टोल नहीं देंगी। उन्होंने कर्मचारियों को चुनौती देते हुए कहा, “आप किसी को भी बुला लो, हम किसी से डरते नहीं हैं।”
मैनेजर के अनुसार, कर्मचारियों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन सवार नहीं माने और विवाद बढ़ता गया। आरोप है कि कुछ लोग मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद महिलाओं ने चालक को वाहन आगे बढ़ाने का निर्देश दिया और बिना टोल दिए ही वहां से निकल गए।
इस घटना के दौरान टोल प्लाजा पर अन्य वाहन चालकों और यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि इन्हीं वाहन सवारों ने बाद में सेवद बड़ी टोल प्लाजा पर भी इसी तरह हंगामा किया और कर्मचारियों से विवाद किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166363


