[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाडनूं शहर का एकमात्र खेल स्टेडियम लाखों की लागत के बाद भी अपनी बदहाली के बहा रहा आंसू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

लाडनूं शहर का एकमात्र खेल स्टेडियम लाखों की लागत के बाद भी अपनी बदहाली के बहा रहा आंसू

लाडनूं शहर का एकमात्र खेल स्टेडियम लाखों की लागत के बाद भी अपनी बदहाली के बहा रहा आंसू

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

लाडनूं : रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शहर का एक मात्र खेल स्टेडियम डॉ एस आर गुहराय स्टेडियम जिस पर हाल ही में सौंदर्यकरण के नाम पर लाखों रुपए भी लगाए गए वो इन दिनों अपनी बदहाली के आंसू बहाते हुए महज एक सड़क का चौराहा बना नजर आ रहा है। प्रतिदिन वहां खेलने वाले सैकड़ो छोटे बड़े खिलाड़ियो को खेलने के लिए भी अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। गौरतलब है कि रेलवे अंडरपास के कार्य के चलते हुए स्टेडियम की दीवार तोड़कर एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में उसका भवन के पीछे का कुछ हिस्सा आवागमन सुचारू रखने के लिए खोला गया किंतु आमजन की अनुशासन हीनता ने मैदान के विभिन्न हिस्सों से कच्चे रास्ते बनाते हुए पूरे स्टेडियम को ट्रैफिक चौक सा बना दिया है जिसमें दुपहिया, चौपहिया सहित पूरे दिन विभिन्न कारों, ट्रैक्टरों टेंपो आदि का अस्त व्यस्त आवागमन बना रहता है। इतना ही नहीं इसके चलते वहा लगाई गई घास भी नष्ट हो चुकी है इस संदर्भ में मरू संदेश कार्यालय को जानकारी देते हुए एक खिलाड़ी ने बताया कि 18 मई को नगरपालिका कार्यालय में लिखित में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई गई है जिस पर उन्हें आश्वाशन दिया गया की रस्सी बांधकर पुनः मार्ग व्यवस्थित किया जाएगा लेकिन फिलहाल कोई भी समाधान धरातल पर देखने को नहीं नजर आया। वही उचित जल निकासी के अभाव में वहां नाले का गंदा पानी भी एकत्रित हो रखा है। कही ऐसा न हो कि प्रशासन की देरी किसी बड़े हादसे को अंजाम दे बैठे और फिर आग लगने पर कुआं खोदने जैसा साबित हो।

Related Articles