गांव आते ही पकड़ा गया नाबालिग को भगाने वाला आरोपी:बालिग होने पर महाराष्ट्र में शादी कर ली; युवती को सखी सेंटर में दाखिल करवाया
गांव आते ही पकड़ा गया नाबालिग को भगाने वाला आरोपी:बालिग होने पर महाराष्ट्र में शादी कर ली; युवती को सखी सेंटर में दाखिल करवाया
सीकर : सीकर की जीणमाता थाना पुलिस ने घर से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती को भी दस्तयाब करके सखी सेंटर में दाखिल करवा दिया है। आरोपी युवक ने नाबालिग के बालिग होने पर उससे शादी भी कर ली थी।
SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया- 10 अक्टूबर 2024 को 17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनकी बेटी 30 सितंबर 2024 को घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक युवक उनके घर पर आया और बेटी को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया।
पुलिस ने कई बार नाबालिग लड़की को दस्तयाब करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। इस बीच पुलिस को क्लू मिला कि आरोपी युवक युवती को अपने साथ पलसाना एरिया में लेकर आया है। जहां से पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और युवती को सखी सेंटर में दाखिल करवाया।
आरोपी युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ महाराष्ट्र लेकर चला गया था। नाबालिग के बालिग होते ही उसने शादी भी कर ली थी। आरोपी युवक वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2163875

