[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान जागृति रथ यात्रा सातवें दिन राजगढ़ पहुंची:25 मई को सुराना भवन से निकलेगी बैलगाड़ी-ऊंट गाड़ी रैली, सिंधु-झेलम के पानी की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

किसान जागृति रथ यात्रा सातवें दिन राजगढ़ पहुंची:25 मई को सुराना भवन से निकलेगी बैलगाड़ी-ऊंट गाड़ी रैली, सिंधु-झेलम के पानी की मांग

किसान जागृति रथ यात्रा सातवें दिन राजगढ़ पहुंची:25 मई को सुराना भवन से निकलेगी बैलगाड़ी-ऊंट गाड़ी रैली, सिंधु-झेलम के पानी की मांग

सादुलपुर : भारतीय किसान संघ, चूरू के नेतृत्व में निकाली जा रही किसान जागृति रथ यात्रा रविवार को सातवें दिन राजगढ़ तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची। इस दौरान सिंधु-झेलम नदियों का पानी चूरू जिले तक लाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

यह यात्रा गुलपुरा से शुरू होकर ढढ़ाल शेरा, ढढ़ाल चैना, ढंढाल लेखु, किशनपुरा, लम्बोर बड़ी, बेरासर छोटा, हरपालू कुबड़ी, हरपालू ताल और कालरी होते हुए कांधरान पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। यात्रा के दौरान गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर ग्राम समितियों का गठन किया गया।

यात्रा का नेतृत्व प्रांत जल संरक्षण प्रमुख एवं यात्रा प्रभारी शंकरलाल महर्षि, जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा, संभाग मंत्री रामविलास कंधारान, तहसील अध्यक्ष अनिल भाकर, तहसील मंत्री सदानंद एडवोकेट, जिला कार्यकारिणी सदस्य इंदु कुमार गोस्वामी और महेंद्र राव ने किया।

यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। भारतीय किसान संघ ने 25 मई को सुबह 9 बजे सुराना भवन, सादुलपुर से राजगढ़ तहसील मुख्यालय तक विशाल बैलगाड़ी-ऊंट गाड़ा रैली निकालने की घोषणा की है। रैली के बाद प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन ने तहसील क्षेत्र के किसानों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की है।

Related Articles